पीएम पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव,भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल…
भोपाल,24 फरवरी 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोल रहे थे। कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसान चौपाल बुलाई थी। इस दौरान राहुल ने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहता था। राहुल ने कहा- मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया।
खड़गे बोले…मोदीजी कांग्रेस शासन में पैदा हुए,उनका अपना नाम बदलना चाहिए
खड़गे ने कहा… किसान जो फल उगाते हैं, उसका भी दाम नहीं मिलेगा। ये सब बातें अमेरिका के साथ किए गए एग्रीमेंट में है। मोदीजी ट्रंप की गुणगान करने वाले हैं। मनरेगा का नाम बदल दिया। मोदी का सिर्फ काम है,नाम बदलो। रास्ते का नाम बदलो,योजनाओं का नाम बदलो। मोदीजी खुद का नाम बदल लें,क्योंकि वह कांग्रेस शासन काल में पैदा हुए। खड़गे ने कहा… ब्राजील का प्रधानमंत्री आकर कहते हैं कि हिम्मत मत हारो मोदी जी,किसान के लिए लड़ो। मोदी जी के पास हिम्मत नहीं है। वह ट्रंप के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं। छोटे देश किसानों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप रहते हैं। खड़गे ने कहा…तेल खरीदने पर भी मोदी जी ने ट्रंप की बात मानी। ट्रंप कहते हैं ऐसा करो तो मोदी जी कहते हैं यश सर। मोदी जी बस यश सर कहने में लग गए हैं। ट्रंप की बात मोदी जी मान रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा…मोदी ने किसानों को खत्म किया,हमारा डेटा दिया…
राहुल गांधी ने कहा…मोदी ने किसानों को खत्म किया। हमारा डेटा दिया। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री को खत्म किया। अब कहते हैं हम बांग्लादेश की मदद करेंगे। टेक्स्टाइल में जीरो परसेंट टैक्स लगाएंगे। हमारा मंत्री कहता है कि हिंदुस्तान अमेरीका से कपास खरीदेगा तो टैक्स जीरो। ट्रंप कहता है कि हर साल हिंदुस्तान को नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमेरीका से खरीदना पड़ेगा। पांच साल के लिए। बात समझिए। ऐसे में हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा? मोदी ने दबाव में सब दे दिया। मैं पूछता हूं आपने लिया क्या? मुझे एक चीज बता दो। कुछ नहीं लिया। पहले से ज्यादा टैक्स हम देंगे। हमारा पहले कम था। हम कोई इंपोर्ट की गारंटी नहीं दी। मैं लिखकर दे सकता हूं, अगर मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वे ऐसा नहीं करते। राहुल ने कहा… ये जो बेचा है अपनी छवि और राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए किया। लेकिन वे बच नहीं सकते। उनको कोई बचा नहीं सकता। मैं कांग्रेस के बब्बर शेरों से कहता हूं, आप किसी से डर नहीं सकते। आपने इंडस्ट्री बनाई, मोदी ने खत्म किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur