Breaking News

नई दिल्ली@मोदी तारीफ करते रहे,ट्रम्प टैरिफ लगाते रहे

Share

अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के गले में फंदा : जयराम रमेश

नई दिल्ली,22 फरवरी 2026। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी तारीफ करते रहते हैं, जबकि ट्रम्प टैरिफ लगाते रहते हैं। मैं यह राष्ट्रपति ट्रम्प के बयानों के आधार पर कह रहा हूं। जयराम रमेश ने कहा कि अगर समझौता होना है तो बराबरी का होना चाहिए। लेन-देन का मतलब यह नहीं है कि भारत सिर्फ देता रहेगा और कुछ लेगा नहीं। रमेश ने कहा कि यह डील संतुलित नहीं बल्कि एकतरफा है। इसका सबसे बड़ा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।
ट्रेड डील किसानों के गले में फंदे जैसा
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह समझौता मक्का,कपास,सोयाबीन,सेब, फल और अखरोट उगाने वाले किसानों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्या सरकार गारंटी दे सकती है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,बिहार,महाराष्ट्र और राजस्थान के किसान इस डील से प्रभावित नहीं होंगे? रमेश ने कहा कि यह किसानों के गले में फांसी जैसा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भोपाल, यवतमाल और श्रीगंगानगर में ‘महा किसान महा चौपाल’ आयोजित करेगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply