Breaking News

नई दिल्ली@मन की बात का 131 वां एपिसोड…एआई समिट में दुनिया के लोग जुटे,देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत : पीएम मोदी

Share

नई दिल्ली,22 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 131 वें एपिसोड में एआई समिट,टी20 वर्ल्ड कप और ऑर्गन डोनेशन की बात की। पीएम ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल एआई इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता,उद्योग जगत के लीडर्स,इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज यहां जुटे। पीएम ने कहा कि दुनिया में एआई कैसे काम करेगा,इसके लिए दुनिया के लोग जुटे। इसमें मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। समिट में 2 प्रोडक्ट्स में सभी को बहुत प्रभावित किया। अमूल के प्रोडक्टर ने बताया कि कैसे जानवरों की हेल्थ में मदद करेगा। दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से जुड़ा था। मोदी ने कहा कि कैसे एआई की मदद से प्राचीन ग्रंथों को,पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। एआई अवतार इसे पढ़ता नजर आया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। साल 2026 का पीएम का ये दूसरा एपिसोड भी है। पीएम ने कहा कि भारत ने अपने 3 मॉडल भी पेश किए। ये एआई की सबसे बड़ी समिट रही है। मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि मैंने डिजिटल अरेस्ट पर बहुत बात की है। समाज में इसको लेकर जागरूकता तो आई,लेकिन अभी भी बहुत जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कारोबारियों से धोखाधड़ी हो जाती है। कोई फोन करता है..मैं बड़ा अधिकारी हूं,डिटेल शेयर कीजिए लोग इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी केवाईसी को जानते होंगे। जब भी बैंक से केवाईसी, री-केवाईसी के मैसेज आते हैं। आज कर पेंशन,सब्सिटी,बीमा,यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में केवाईसी करते रहते हैं, री-केवाईसी करते रहें हैं। लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है।

देश को ऑर्गन डोनेशन की जरूरत
पीएम ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुःख हो ही नहीं सकता। केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। पीएम बताया कि इन माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। इससे पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व कितना बड़ा है। उनमें दूसरों की मदद का भाव भरा था। वे चाहते थे कि किसी परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। मोदी ने बताया कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्री हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं। किसी एक की नेक पहल, न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल सकती है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply