देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे,पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो : मोदी
मेरठ,22 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए। मेरठ में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मोदी ने कहा…मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं-देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है। मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें टीएमसी, डीएमके या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे। इससे पहले, मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर किया। उनसे बातचीत की। 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे,जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। मेट्रो बेगमपुल से मेरठ साउथ तक जाएगी। इसमें 7 स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो और रैपिड रेल के टिकट रेट अभी तक हृष्टक्रभ्ष्ट ने जारी नहीं किए हैं।
कांग्रेस-सपा से कहा था…जहरीली राजनीति छोडि़ए…
पीएम मोदी ने कहा…मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोडि़ए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। लेकिन,इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण हमारी मेट्रो भी है। 2014 से पहले यानी कांग्रेस सरकार के समय में 5 ही शहरों में मेट्रो थी। आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है।
पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे
मोदी ने कहा… जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो ये सब संभव ही नहीं था। तब इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो जैसी अधिकतर टेक्नोलॉजी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले बंद किए। देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। मेरठ और पश्चिम यूपी वालों का जीवन बदलने वाला है। अब एक ही स्टेशन से, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी।
कांग्रेस अपने ही देश को
बदनाम करने में जुटी…
मोदी ने कहा… हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है। ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। हम इसे भी सहन कर लेंगे। लेकिन, कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि ये एआई ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, न ही उस समय भाजपा का कोई नेता वहां था।
देश कांग्रेस की इस
रीति-नीति पर थू-थू कर रहा…
मोदी ने कहा… पूरा देश कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू कर रहा है। दुर्भाग्य देखिए, इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाए गाजते हैं। बेशर्मी के साथ देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। संसद में खुद परफॉर्म नहीं कर पा रहे तो अपने साथी को भी बोलना का मौका नहीं देते। सदन को चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है।
’किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से निकल रही हमारी बेटी का अपमान कर सके’
मोदी ने कहा- भाजपा सरकार के लिए देश का विकास, यूपी का विकास सर्वोपरि है। याद करिए, 10 साल पहले यूपी की चर्चा किन बातों की होती थी? हर किसी को मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी की क्रिमिनल गैंग, खराब सड़कें, बिजली कटौती और पिछड़ेपन की परिस्थितियां ही चर्चे में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्में बनती थीं। सपा सरकार ने यूपी का ये हाल करके रखा था। लेकिन आज यूपी को विकास के लिए जाना जा रहा है। आज यूपी को ब्रह्मोस, मोबाइल फोन बनाने, पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के लिए जाना जाता था। सपा के राज में जो अपराधी बेखौफ घूमा करते थे, वो आज योगी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं कि कॉलेज से निकल रही हमारी किसी बेटी का अपमान कर सके।
कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुलेः मोदी
मोदी ने कहा- देखिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें भ्रूष्ट, ष्ठरू्य या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे। उन्होंने कहा- महिला सांसदों को भेज कर सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है।
’कांग्रेस ने सारी मार्यादाएं तोड़ दीं’, एआई समिट पर प्रदर्शन पर भड़के मोदी
मोदी ने कहा- साथियों, कोई कल्पना नहीं कर सकता। हम तो वो लोग हैं, जो गांव में किसी के यहां शादी होती है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाता है। ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाएं। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को भी गाली देने से इन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्हें भाजपा और हृष्ठ्र से विरोध है। ठीक है, आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है। हम इसे भी सहन कर लेंगे। लेकिन, कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि ये एआई ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, न ही उस समय भाजपा का कोई नेता वहां था। ये देश का कार्यक्रम था। देश के सम्मान का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मार्यादाएं तोड़ दी।
दिल्ली में जो नंगापन दिखाया, उससे उनके साथी दल चौंकेः मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है। इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया। ‘ उन्होंने कहा- मैं नम्रता पूर्वक देश के मीडिया से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, कृपा करके हम जब इस प्रकार की हरकतों की आलोचना करें तो इस तरह की हेडिंग न बनाएं कि मोदी ने विपक्ष को धो डाला। ये विपक्ष-विपक्ष करके आप कांग्रेस को बचा रहे हैं। विपक्ष में जो और साथी बैठे हैं वो भी समझ गए हैं कि पाप कांग्रेस करती है और भुगतना उन्हें पड़ता है।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना हमारे लिए सौभाग्यः पीएम मोदी
मोदी ने कहा- पहले छोटे कारीगर केवल 10 लाख रुपए तक का सामान कोरियर से भेज सकते थे। अब ये सीमा पूरी तरह से हटा दी गई है। इससे मेरठ सहित यूपी के सभी बुनकर और अन्य उद्यमी ऑनलाइन अमेरिका या यूरोप से जुड़े अपने ग्राहक को भेज पाएंगे। मेरठ, हापुड़ और आसपास के लोगों ने चौधरी चरण सिंह के विजन को देखा है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का अवसर मिला।
’देश के छोटे-बड़े शहरों के सामर्थ्य को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाना मकसद’
मोदी ने कहा- साथियों, बीते वर्षों में भाजपा की सरकार ने जो वैश्विक समझौते किए हैं, उससे भारत के लघु और कुटीर उद्योगों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। मेरठ के स्पोर्ट्स प्रोडक्ट, कैंची और खुर्जा की क्राकरी, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी आदि से जुड़े लोगों को इसका फायदा होगा। भाजपा की प्राथमिकता देश के छोटे-बड़े शहरों के सामर्थ्य को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने का है।
’कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए… पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए… ‘
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur