Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर कलेक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस से झूमाझटकी

Share


कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी-बैरिकेड तोड़ा,मनरेगा बचाव संग्राम में शक्ति-प्रदर्शन
बिलासपुर,19 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का नाम बदलने और एक्ट बनाने के विरोध में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस ने आज बिलासपुर में प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाव संग्राम नाम से नेहरू चौक पर सभा की, फिर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव निकल गए। जिन्हें पुलिस ने स्टेट बैंक ब्रांच के पास सड़क पर बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की घेराबंदी भेदकर कांग्रेसी आगे बढ़ गए हैं। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और झूमझटकी हुई। हालांकि, कलेक्ट्रेट घेरने में कांग्रेसी नाकाम रहे। जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कहा कि,मांगे पूरी नहीं होगी तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार गांधी नाम से डरती है।
गांधी नाम से डरती है सरकार : विजय
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि, बीजेपी सरकार गांधी के नाम से डरती है। चाहे वह महात्मा गांधी हों,राजीव गांधी हों, इंदिरा गांधी हों या राहुल गांधी हों। उन्हें रोकने की कोशिश हुई। जब जब इस देश में बीजेपी गांधी को रोकने की कोशिश करेगी, तब तक नाथूराम गोडसे की विचारधारा नहीं चलने वाली है।
केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि,केंद्र सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है। उसकी जगह नया काला कानून लागू किया गया है। इस फैसले से ग्रामीण मजदूरों को सीधा नुकसान हो रहा है। नेताओं ने मांग की कि कथित काला कानून को तत्काल हटाया जाए। देश में पहले की तरह मनरेगा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि,मनरेगा ग्रामीण परिवारों की आजीविका का बड़ा सहारा है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply