Breaking News

नई दिल्ली@नड्डा ने ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात…

Share


नई दिल्ली,18 फरवरी 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पाडिल्हा से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों के बीच सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और चिकित्सा उत्पाद विनियम एवं डिजिटल स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया। इस मौके पर जेपी नेडा ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान सभी के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा पर सार्थक चर्चा हुई। स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गहन और मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। नड्डा ने ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री को ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में आमंत्रित करते हुए कहा कि ब्राजील के साथ निरंतर सहयोग की आशा है और आगामी ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए एलेक्जेंडर पाडिल्हा का भारत में स्वागत है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply