एसआईआर के काम में गड़बड़ी को लेकर 7 अधिकारी सस्पेंड
नई दिल्ली,16 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में गड़बड़ी को लेकर सात अधकारियों को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग ने ये एक्शन इन अधिकारियों के खिलाफ गंभीर कदाचार,कर्तव्य की अवहेलना और एसआईआर शक्तियों के दुरुपयोग के पुख्ता सबूत मिलने के मामले में लिया है।
चुनाव आयोग ने सस्पेंड किए सात अधिकारी : चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सीसी के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है और सभी सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने सात अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं,उन अधिकारियों में मुर्शिदाबाद के समसेरगंज से एईआरओ डॉ. सफी उर्रहमान, फरक्का के एईआरओ नीतीश दास, मैनागुड़ी की डालिया रे चौधरी, सूती ब्लॉक के एसके मुर्शिद आलम, दक्षिण 24 परगना के कैनिंग पुरबो निर्वाचन क्षेत्र से एआरओ सत्यजीत दास, जॉयदीप कुंडू, डेबरा विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त बीडीओ और एआरओ देबाशीष बिस्वास हैं। चुनाव आयोग से साफतौर पर कहा है कि एसआईआर की प्रकिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur