रामानुजगंज 10 मार्च 2022 (घटती घटना)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार खाखा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेशमा बैरागी,की उपस्थिति में जिला जेल रामानुजगंज में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण में दो ट्रेड संचालित होंगे, जिसमें सिलाई एवं वुड वर्क कार्य में विचाराधीन बंदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने विचाराधीन कैदियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ होने से आप लोगों में कौशल का विकास होगा और जब आप यहां से बाहर निकलेंगे, तब आपके पास एक कला होगा और उस कला में ही आगे बढ़कर अपनी आजीविका उपार्जन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur