Breaking News

नई दिल्ली@एआई इम्पैक्ट समिट दिल्ली में आज से20 देशों के नेता व टेक लीडर्स होंगे शामिल

Share

नई दिल्ली,15 फरवरी 2026। दिल्ली में होने जा रहे एआई इम्पैक्ट समिट में करीब 20 देशों के नेता और यूनाइटेड नेशंस चीफ के भाग लेने की उम्मीद है। कई टेक लीडर्स भी इस समिट में शामिल होने वाले हैं। यह समिट सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार यानी 20 फरवरी तक चलेगी। यह पांच दिनों का इवेंट है, जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसे अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बताया जा रहा है, यह चौथी सालाना ग्लोबल मीटिंग होगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की तेजी से ग्रोथ से जुड़े रिस्क और अवसरों पर फोकस करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह समिट एआई के लिए आगे के रास्ते पर बातचीत करने के लिए दुनिया भर के ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, इनोवेटर्स और एक्सपर्ट्स को एक साथ लाएगी। एआई इम्पैक्ट समिट में दुनियाभर के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, क्राउन प्रिंस ऑफ अबू धाबी-यूएई,शेरिंग तोबगे,पीएम-भूटान,एडमंड लारा मोंटानो,्रवाइस प्रेसिडेंट-बोलीविया,लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा,प्रेसिडेंट-ब्राजील,आंद्रेज प्लेनकोविक, पीएम-क्रोएशिया,अलार करिस,राष्ट्रपति-एस्टोनिया, पेटेरी ओर्पो,पीएम-फिनलैंड, इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति-फ्रांस,किरियाकोस मित्सोटाकिस, पीएम-ग्रीस, डॉ. भारत जगदेव, वाइस प्रेसिडेंट-गुयाना,ओल्जास बेक्टेनोव, पीएम-कजाकिस्तान, एलोइस, लिकटेंस्टीन की रियासत के वंशानुगत राजकुमार-लिकटेंस्टीन, डॉ. नवीनचंद्ररामगुलाम,पीएम-मॉरिशस,अलेक्जेंडर वुसिक, राष्ट्रपति-सर्बिया,पीटर पेलेग्रिनी, राष्ट्रपति-स्लोवाकिया, पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन,राष्ट्रपति-स्पेन, अनुरा कुमारा डिसानायका,प्रेसिडेंट-श्रीलंका, सेबेस्टियन पिल्ले, वाइस प्रेसिडेंट-सेशेल्स, गाय परमेलिन, प्रेसिडेंट-स्विट्जरलैंड,डिक शूफ,पीएम-नीदरलैंड्स शामिल हैं। यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस के साथ यूएन के दूसरे सीनियर अधिकारियों के भी नई दिल्ली में होने वाले इस अहम समिट में मौजूद रहने की उम्मीद है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply