Breaking News

नई दिल्ली@राहुल का आरोप..ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान

Share


सोशल मीडिया पोस्ट में बोले…व्यापार समझौता आगे कुआं,पीछे खाई की हालत में फंसाने वाला जाल

नई दिल्ली,14 फरवरी 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से कपास उगाने वाले किसानों और कपड़ा उद्योग पर उल्टा असर पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को अपने वीडियो पोस्ट में राहुल ने आरोप लगाया कि 18′ टैरिफ बनाम 0′ समझाता हूं, कैसे झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इसपर भ्रम फैला रहे हैं, और किस तरह से वो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं।
राहुल बोले…बांग्लादेश भारत से कपास आयात बंद कर सकता है…
पोस्ट में राहुल ने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका में गारमेंट्स निर्यात पर 0′ टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है-शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें। राहुल ने बताया कि भारत के गारमेंट्स पर 18′ टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया-अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी। आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई और, ये कैसी नीति है क्या यह सचमुच में कोई विकल्प है-या फिर ‘आगे कुआं, पीछे खाई’ की हालत में फंसाने वाला जाल पोस्ट में राहुल बोले अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते,तो हमारा टेक्स टाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। और, अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है। भारत में टेक्सटाइल उद्योग और कपास की खेती आजीविका की रीढ़ हैं। करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी इन्हीं पर टिकी है। इन क्षेत्रों पर चोट का मतलब है लाखों परिवारों को बेरोजगारी और आर्थिक संकट की खाई में धकेल देना। एक दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली सरकार ऐसा सौदा करती जो कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स – दोनों के हितों की रक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती। लेकिन इसके ठीक उलट, नरेंद्र ‘सरेंडर’ मोदी और उनके मंत्रियों ने ऐसा समझौता किया है जो दोनों क्षेत्रों को गहरी चोट पहुंचाने वाला साबित हो सकता है।
राहुल गांधी किसानों और
कपड़ा निर्यातकों के बीच भ्रम फैला रहें : पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। कपड़ा निर्यातकों और कपास उत्पादक किसानों को लेकर दिए बयान का खंडन करते हुए मंत्री ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी देश के किसानों और कपड़ा निर्यातकों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। पीयूष गोयल ने मुंबई में एक पत्रकार वार्ता में राहुल पर निशाना साधा और इसे अपने एक्स अकाउंट से भी साझा किया। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। यह देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। कपड़ा उद्योग को लेकर राहुल के बयान पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि 38 विकसित देशों को शामिल करने वाले हमारे 9 मुक्त व्यापार समझौतों ने 45 लाख करोड़ रुपये के संभावित वस्त्र बाजार के द्वार खोल दिए हैं। देश आज 4 लाख करोड़ रुपये के वस्त्रों का निर्यातक है। इससे किसानों और कपड़ा व्यापारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।



Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply