Breaking News

अम्बिकापुर@रीएजेंट की कमी से बाधित थीं जांच सेवाएं अब नियमित रूप से होंगी सभी जांच

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के हमर लैब अंतर्गत बायोकैमिस्ट्री विभाग में पिछले कुछ महीनों से आवश्यक रीएजेंट की अनुपलब्धता के कारण ओपीडी मरीजों की जांच सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं। इस दौरान अस्पताल में भर्ती (आईपीडी) मरीजों की जांच व्यवस्था सुचारु बनी रही,जबकि बाह्य रोगियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक रीएजेंट की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। इसके बाद हमर लैब के बायोकैमिस्ट्री विभाग में सभी आवश्यक जांच सेवाएं पुनः नियमित रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। अब अस्पताल में आने वाले ओपीडी और आईपीडी दोनों प्रकार के मरीजों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच सेवाएं शुरू होने से मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। समय पर जांच होने से उपचार प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में रीएजेंट की कमी की स्थिति न बने, इसके लिए नियमित आपूर्ति और स्टॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। चिकित्सालय अधीक्षक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। सभी विभागों में सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply