Breaking News

नई दिल्ली@दूरदर्शन की मशहूर समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन…

Share


नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। उनके निधन की सूचना देते हुए दूरदर्शन ने एक्स पर लिखा, ‘दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।’ माहेश्वरी के निधन पर उनके सहकर्मियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। पूर्व एंकर कादंबिनी शर्मा ने एक्स पर लिखा कि माहेश्वरी को देखते हुए वह बड़ी हुई हैं। महिला कांग्रेस ने माहेश्वरी के निधन को टीवी पत्रकारिता के स्वर्णिम युग का अंत बताया। एक सहकर्मी शमी नारंग ने कहा, ‘सरला माहेश्वरीजी न केवल दिखने में सुंदर थीं, बल्कि दिल से भी खूबसूरत थीं, भाषा पर उनकी असाधारण पकड़ थी और ज्ञान का भंडार थीं।’


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply