Breaking News

नई दिल्ली@राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा

Share


भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया,कहा…वे गुमराह कर रहे

नई दिल्ली,12 फरवरी 2026। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए। हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं। बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल के बजट चर्चा के दौरान कहे गए कुछ अंशों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस दिया है। इससे पहले, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं। हालांकि प्रियंका ने कहा कि गालियां देने वाली बात झूठी है। उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। वे चुपचाप थीं। आखिर में केवल शांति से अपनी बात रखी थी। चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे वित्त मंत्री को ध्यान से सुन रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु के कर्ज को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव हैं और एआईएडीएमके के नेता, जिनका इस सदन से कोई संबंध नहीं है।
सीतारमण ने कहा- भारत को वर्ल्ड हेल्थकेयर डेस्टिनेशन बनाएंगे
उन्होंने कहा कि सरकार देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, लेकिन सरकार भारत को वर्ल्ड हेल्थकेयर डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री के राज्यसभा में जवाब के दौरान कुछ विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर उपराष्ट्रपति ने उन्हें टोकते हुए नियम पुस्तिका का हवाला दिया और कहा कि किसी सदस्य के भाषण के दौरान रनिंग कमेंट्री या बीच में टिप्पणी करना नियमों के खिलाफ है।
पीयूष गोयल बोले- राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं…
लोकसभा एलओपी राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वह पूरी तरह से गलत जानकारी फैलाते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यूएस-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। भारतीय किसानों के ज़्यादातर प्रोडक्ट, हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी- किसानों का लगभग 90-95′ प्रोडक्ट यूएस ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की जरूरत है, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी चीजों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है। एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी स् ट्रेड डील हुई है, लेकिन राहुल गांधी पार्लियामेंट में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और इसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। गोयल ने कहा कि मैं उनकी निंदा करता हूं, राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी और उनके दूसरे साथी, चाहे वह डीएमके, समाजवादी पार्टी, टीएमसी या कम्युनिस्ट पार्टी, ये सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। वे यह नहीं देख सकते कि मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply