नई दिल्ली,11 फरवरी 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए तथ्यों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदाराना बताया। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले ज़हरीले झूठ फैलाते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। संसदीय कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी का रवैया सुस्त और गैर-जिम्मेदाराना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में कांग्रेस पार्टी का व्यवहार सड़क पर होने वाले प्रदर्शन जैसा रहा, जो संसद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। त्रिवेदी ने यह भी कहा कि उन्होंने देखा कि जब कुछ लोग तख्तियां लेकर ट्रेज़री बेंच की ओर बढ़ रहे थे, तो महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसकी याद उन्हें शाहीन बाग की घटनाओं से जुड़ी प्रतीत हुई। उन्होंने कहा कि संसद में भाषा की एक मर्यादा होती है, लेकिन अगर आपको सड़कछाप भाषा और सड़कछाप आचरण संसद में देखना हो तो, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों का आचरण देखा जा सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur