Breaking News

नई दिल्ली@लोकसभा : विपक्ष स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है

Share


स्पीकर ने कमिट किया,क्या आप बोलने देंगे : राहुल
नई दिल्ली,09 फरवरी 2025। बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा,आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। 3 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो आसंदी (स्पीकर की चेयर) पर संध्या राय (भाजपा सांसद) बैठी थीं। राहुल की बात के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं भी स्पीकर के केबिन में मौजूद था। ऐसा कोई कमिटनमेंट नहीं किया गया। संध्या ने राहुल से कहा कि आपकी तरफ से किसी और मुद्दे के लिए कोई नोटिस नहीं आया है, बजट पर चर्चा करनी हो तो बताएं। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं, विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है।
कांग्रेस महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा
लेटर में लिखा गया- हम यह पत्र बहुत दुख और संवैधानिक जिम्मेदारी की गहरी भावना के साथ लिख रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप, लोकसभा के स्पीकर और इस सम्मानित सदन के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते,सत्ताधारी पार्टी द्वारा विपक्ष की महिला सांसदों,खासकर इंडियन नेशनल कांग्रेस की महिला सांसदों के खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मानहानिकारक आरोप लगाने के लिए मजबूर किए गए हैं।
किरेन रिजिजू ने कहा…मैं स्पीकर के
केबिन में मौजूद था,स्पीकर पर
आरोप लगाने की बात नहीं हुई…

किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं स्पीकर के केबिन मैं मौजूद था। हमारी वहां बात हुई थी कि स्पीकर पर आरोप लगाएंगे तो स्पीकर भी जवाब देंगे। दोनों पक्षों में संसद चलने को लेकर बात हुई थी। ये तय नहीं हुआ था कि केवल किसी मुद्दे पर चर्चा होगी।
प्रियंका बोलीं…मोदी की
सदन में आने की हिम्मत नहीं…

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि स्पीकर पर इतना प्रेशर है कि उन्हें खुद बयान देना पड़ रहा है, जो सही नहीं है। इसका सवाल ही नहीं उठता कि कोई मोदी जी पर हाथ उठाए। सदन में कांग्रेस की 11 महिला सांसद हैं, जिनमें से मैं भी एक हूं। सभी महिला सांसद सीरियस पॉलिटिशियंस हैं। स्पीकर ने उनका अपमान किया है। स्पीकर पर सरकार ने ऐसा कहने का प्रेशर डाला है। नरेंद्र मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की, इसलिए स्पीकर से सफाई दिलवा रहे हैं।
राहुल बोले…सरकार बहस से डर रही है…
राहुल गांधी ने कहा कि नरवणे की किताब के मुद्दे पर सरकार ने उन्हें बार-बार बोलने नहीं दिया और सदन रोक दिया। पहले किताब, फिर मैगज़ीन को कोट करने से रोका गया। रक्षा मंत्री ने गलत कहा कि किताब छपी नहीं है, जबकि वह छप चुकी है। राष्ट्रपति के भाषण पर भी एलओपी और विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। वहीं सत्तापक्ष के एक सदस्य ने कई किताबें कोट कर आपत्तिजनक बातें कहीं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा विपक्ष के सदस्यों को सस्पेंड किया गया। उन्होंने कहा कि यह झूठ फैलाया गया कि विपक्ष प्रधानमंत्री को धमकी दे रहा था। सच यह है कि प्रधानमंत्री सच से डरकर सदन नहीं आए। अगर किसी ने धमकी दी है तो एफआईआर कर गिरफ्तार करें। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार बहस से डर रही है। खासकर बजट, यूएस डील और किसानों पर उसके असर पर बात करने से।
मनीष तिवारी बोले…सदन चलाना सरकार का काम है…
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि देश के सामने बहुत गंभीर मुद्दे हैं भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते पर कथित जॉइंट स्टेटमेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति का एग्जीक्यूटिव ऑर्डर, जिसमें कहा गया है कि हमने रूस से तेल न खरीदने का वादा किया है। इन सबका हमारी आजादी और विदेश और आर्थिक नीति पर रणनीतिक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सांसदों को सस्पेंड करने का भी मुद्दा है,और विपक्ष इन सभी मुद्दों को उठाना चाहता था, लेकिन ऐसा करने नहीं दिया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply