Breaking News

नई दिल्ली@भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने 500 नई ईवी बसों व दिल्ली-पानीपत ई-बस सेवा को रामलीला मैदान से दिखाई हरी झंडी

Share


नई दिल्ली,08 फरवरी 2026। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नई इलेक्टि्रक (ईवी) बसों तथा दिल्ली-पानीपत के बीच अंतरराज्यीय ई-बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर एक मजबूत और निर्णायक सरकार का गठन किया है। सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली को 500 नई इलेक्टि्रक बसों का उपहार मिलना एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की दिल्ली को साकार करने के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही हैं। नितिन नवीन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बड़े-बड़े वादे और घोषणाएं कीं, लेकिन परिणाम धरातल पर नजर नहीं आए। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने अपने काम से यह सिद्ध किया है कि यह परिणाम देने वाली सरकार है। जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन,डिजिटल पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही बीते एक वर्ष में स्पष्ट रूप से देखने को मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ 500 नई इलेक्टि्रक बसों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में शामिल किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में ईवी बसों की कुल संख्या 4,000 से अधिक हो गई है, जिससे राजधानी देश का सबसे बड़ा इलेक्टि्रक बस बेड़ा वाला शहर बन गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-पानीपत के बीच तीन नई इलेक्टि्रक बस सेवाओं की शुरुआत भी की गई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित,सुविधाजनक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का लाभ मिलेगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply