नई दिल्ली,07 फरवरी 2026। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रुपरेखा की घोषणा के तत्काल बाद संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय द्वारा जारी नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। यूएसटीआर कार्यालय के एक्स पोस्ट पर शेयर किए गए इस नए नक्शे में न केवल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा दिखाया गया है,बल्कि अरुणाचल प्रदेश के सभी हिस्सों को भी भारत की क्षेत्रीय सीमा के भीतर दर्शाया गया है। इससे पहले भारत कई बार अमेरिकी और अन्य वैश्विक एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश की गलत प्रस्तुति पर आपत्ति जताता रहा है। अब ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी नक्शा को उन आपत्तियों के बाद सही से तैयार किया गया है। यह कदम भारत के रुख के अनुरूप और अमेरिका की पुरानी नीति से अलग है, क्योंकि पहले अमेरिकी एजेंसियों द्वारा जारी नक्शों में पीओके को विवादित क्षेत्र बताने के लिए डॉटेड लाइनों या अलग लेबल का इस्तेमाल किया जाता था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 2020 में एक राजनीतिक नक्शा जारी किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ हिस्सों और गुजरात के जूनागढ़ एवं सर क्रीक पर दावा किया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur