Breaking News

मुंबई@भाजपा की रितु तावड़े बीएमसी महापौर पद की उम्मीदवार…

Share


शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए चुना,चुनाव 11 फरवरी को
मुंबई,07 फरवरी 2026। मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बीजेपी और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने रितु तवाड़े को मेयर का उम्मीदवार बनाया है,जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है। उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद अब चुनाव अधिकारी के पास मेयर पद के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर का चुनाव होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी इस चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगा। बीजेपी नेता अमित साटम ने रितु तवाड़े का नाम घोषित किया। तवाड़े वार्ड 132 की कॉरपोरेटर हैं। वहीं घाड़ी वार्ड 5 से चुने गए थे। शिवसेना 15 महीने पर बदलेगी डिप्टी मेयर : शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने कहा कि घाड़ी अगले 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। घाड़ी पहले शिवसेना के वरिष्ठ कॉरपोरेटर थे। बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन की। शिवसेना ने डिप्टी मेयर का पद चार हिस्सों में बांटकर चार अलग-अलग पारष्दों को मौका देने का फैसला किया है। यह कदम पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के लिए लिया गया है। बेजेपी सबसे बड़ी पार्टी 227 सदस्यीय बीएमसी चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply