निशिकांत सदन में किताबें दिखाकर बोले… इनमें गांधी परिवार की गद्दारी-मक्कारी का जिक्र
नई दिल्ली,04 फरवरी 2026। संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच बहस हुई है। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। वहीं,लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी,गद्दारी,भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज,द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए। आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उड़ाए।
पीयूष गोयल ने कहा…अमेरिका और भारत की ट्रेड डील ऐतिहासिक…
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे।
विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए।
खड़गे बोले…देश में बुलडोजर पॉलिटिक्स हो रही है…
देश खतरनाक दौर से गुजर रहा। भारत की पहचान डाइवर्सिटी और थॉट्स की प्रैक्टिस रही है। उत्तराखंड में सद्भावना को मार दिया गया। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कैसे सुरक्षा मिलेगी। आपके पास सहिष्णुता नहीं है। आप केवल वोटों के लिए लड़ते हैं। भाजपा के एक सीएम मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर बयान दे रहे। ये सीएम हमेशा मुसलमानों के खिलाफ बात करते हैं। देश में सिलेक्टिव टार्गेटिंग और बुलडोजर पॉलिटिक्स का इस्तेमाल हो रहा है। नड्डा जी आपकी मजबूरी है कि मोदी का समर्थन कर रहे हैं। मोदी केरल में चुनाव आने पर चर्च में जाते हैं लेकिन उन पर होने वाले अत्याचार पर खामोश रहते हैं। इसाइयों और मसुलमानों के खिलाफ जहर उगले बिना भाजपा के लोगों को खाना हजम नहीं होता। आपको पावर मिला है उसका ठीक से इस्तेमाल करो देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। राष्ट्रपति जिन्होंने गरीब और कमजोर की पीड़ा को खुद देखा है। उनके भाषण में उसका जिक्र नहीं था। पीएम संसद में सवालों से बचते हैं। 16वीं 17वीं लोकसभा में 8123 सवाल पूछे गए। सिर्फ 13 पर जवाब दिया किया। बाकी सब खारिज हो गए। स्टेटहुड पर जम्मू और कश्मीर और लद्दाख पर मेरे सवालों को खारिज कर दिया।
गोयल बोले…यह समझौता ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में कदम
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कहा…यह ऐतिहासिक और संरचनात्मक समझौता भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। गोयल ने कहा कि यह समझौता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है। भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं और साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
अखिलेश बोले…अमेरिका से समझौता ‘डील’ नहीं ‘ढील’
सपा सांसद अखिलेश यादव ने अमेरिका-भारत डील को ढील कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा भारतीय बाजार अमेरिका के हवाले कर दिया है। अगर अमेरिका से डेयरी उत्पाद आएंगे तो सनातनियों और देश के लोगों का व्रत कैसे ‘सनातनी’ रहेगा, इस पर सोचना होगा। यह चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा चर्चा से बचने की कोशिश करती है। जब नेता प्रतिपक्ष और अन्य दल चीन के मुद्दे पर चर्चा और जानकारी चाहते हैं, तब भाजपा पीछे हट जाती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur