Breaking News

नई दिल्ली@लोकसभा में राहुल के भाषण पर लगातार दूसरे दिन हंगामा…

Share

  • नरवणे पर आर्टिकल दिखाया,तो स्पीकर ने रोका
  • पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसद निलंबित…


नई दिल्ली,03 फरवरी 2026। लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा…मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। राहुल ने कहा…‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं की चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।’ हंगामा के दौरान पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इनमें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग,प्रशांत परोले,एस वेंकटरमण,मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी,हिबी ईडन, गुरजीत औजला और डीन कोरियोकोज शामिल हैं।
सांसदों के निलंबन पर प्रियंका
ने कहा…ये हास्यास्पद है…

लोकसभा से कांग्रेस के आठ सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,‘यह बिल्कुल हास्यास्पद है। लोकतंत्र में हर सदस्य को बोलने का अधिकार होना चाहिए और उनकी चिंताओं को सुना जाना चाहिए।’ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की,जब उनसे संसद में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा आपत्ति जताए जाने के बारे में पूछा गया।
राहुल ने कहा…मोदीजी डरे हुए, उन्होंने आपकी मेहनत को बेच दिया : राहुल गांधी ने कहा…‘मोदीजी डरे हुए हैं। उन पर बहुत दबाव है। सरकार घबराई हुई है। नरेंद्र मोदी पर भयंकर प्रेशर है। ये साइड शो है। ये वो भी जानते हैं,मैं भी जानता हूं। प्रधानमंत्री को कॉम्प्रमाइज कर दिया गया है। ट्रेड डील में आपकी महनतत और खून-पसीने को मोदी जी ने बेच दिया है। क्योंकि वे कॉम्प्रमाइज्ड हैं,इसीलिए मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।
राहुल के समर्थन में 3
सांसदों का बोलने से इनकार

राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के 3 सांसद नरेश उत्तम पटेल, शताब्दी राय, डीएम खातिर आनंद ने बोलने से इनकार दिया। राहुल आज भी हंगामे की वजह अपनी स्पीच पूरी नहीं कर पाए थे।
राहुल ने कहा- मैं विपक्ष का नेता, मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा
राहुल ने कहा- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।इस दौरान सदन में विपक्ष का हंगामा होता रहा। राहुल बोले, ‘मैं विपक्ष का नेता हूं, मैं बस बता रहा हूं की चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ।’ पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।
सुरजेवाला बोले- भारत के किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा
कांग्रेस सांसदरणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है। यह देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि पहले बीजेपी ने तीन काले कृषि कानूनों के जरिए खेती को बेचने की साजिश रची और अब अमेरिका के सभी कृषि उत्पाद भारत में 0 प्रतिशत शुल्क पर बेचे जाएंगे। किसानों के साथ इससे बड़ा विश्वासघात और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि इसका क्या मतलब है? अमेरिका का कपास, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद, बादाम और सेब भारत में बिना किसी ड्यूटी के बिकेंगे तो फिर भारत के किसानों का क्या होगा? कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को आगे आकर इस समझौते को सदन के पटल पर रखना चाहिए और यह चर्चा होनी चाहिए कि किस तरह मोदी सरकार ने अंधेरे में भारतीय किसानों के हितों को गिरवी रखा। हमेशा की तरह बीजेपी इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है।
थरूर बोले- विपक्ष केवल स्पष्टता मांग रहा है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार से स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि इस समझौते में आखिर है क्या। विपक्ष केवल स्पष्टता मांग रहा है। हमें नहीं पता कि डील की शर्तें क्या हैं। हमारे पास सिर्फ डोनाल्ड ट्रम्प का पोस्ट और नरेंद्र मोदी का पोस्ट है, क्या संसदीय लोकतंत्र में इतना ही काफी है? शशि थरूर ने सवाल उठाया कि क्या भारत सरकार को देश की जनता को यह नहीं बताना चाहिए कि समझौते में क्या शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प कहते हैं कि यह कृषि से जुड़ा है, तो भारतीय किसानों के लिए क्या सुरक्षा प्रावधान हैं? ट्रम्प यह भी कह रहे हैं कि यह 500 अरब डॉलर की डील है, जबकि हमारा कुल आयात बिल लगभग 700 अरब डॉलर का है तो क्या हम बाकी देशों से खरीद बंद कर दें? उन्होंने कहा कि अगर यह वाकई अच्छी खबर है तो विपक्ष भी उसका स्वागत करेगा, लेकिन पहले सरकार को पूरी जानकारी और स्पष्टता देनी चाहिए।
रिजिजू बोले- राहुल गांधी समझदारी दिखाएं
संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा अभी जारी है। लोकसभा में इसकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन राहुल गांधी की वजह से पूरी बहस बाधित हो गई थी। राज्यसभा में भी अच्छी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझदारी दिखानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आज वे अपने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे। वे बहस में ठीक से बात नहीं रखते, लेकिन उन्हें दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। कांग्रेस और विपक्ष में कई ऐसे सांसद हैं जो अच्छी बहस करते हैं, अच्छे सुझाव देते हैं और बोलना चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी की वजह से उनका समय भी बर्बाद हो रहा है।
सपा सांसदों का संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य के दौरान मराठा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया। स्क्क सांसदों का आरोप है कि यह घटना मराठा समाज और देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है।
रिजिजू बोले- विकसित देश भारत के साथ काम करना चाहते हैं
केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा- 39 विकसित देशों के साथ हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते इस बात का प्रमाण हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित देश भारत के साथ साझेदारी में काम करना चाहते हैं। इससे हमारे आम लोगों के जीवन को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।
देवड़ा बोले- व्यापार समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को
एनडीए संसदीय दल की बैठक पर शिवसेना सांसदल मिलिंद देवड़ा ने कहा- पीएम मोदी ने बैठक में सभी सांसदों को बताया कि सरकार हर फैसले में भारत के हित में काम करती है, चाहे वह व्यापार समझौता हो या बजट। देवड़ा ने कहा- भारत-अमेरिका और भारत-यूरोप के बीच हुए व्यापार समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस ट्रेड डील से छोटे और मझोले कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
कंगना रनौत बोलीं- अब अच्छी खबर सामने आई
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि शुरुआत में यूरोप के साथ हमारा समझौता हैरान करने वाला था। आज हमें बहुत अच्छी खबर मिली है कि हमारे टैरिफ 18 प्रतिशत तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ में यह बदलाव भारत के लिए सकारात्मक है और इससे यूरोप के साथ आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
जेपी नड्डा ने कहा…अमेरिका ने खुद टैरिफ घटाया
जेपी नड्डा-कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है। कांग्रेस को देश के विकास,देश के व्यापार में कोई रुचि नहीं है। केवल राजनीति करने में लगे हैं। पहले विपक्ष कहता था कि ट्रम्प का जवाब दीजिए। 50′ टैरिफ लग रहा। कल देर रात अमेरिका ने खुद ही फैसला लिया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट किया, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी तरह पीएम मोदी भी स्ट्रॉन्ग लीडर हैं। मैं टैरिफ को 25′ से घटाकर 18′ करता हूं। पीएम मोदी इस पर उन्हें धन्यवाद दिया है। सरकार कभी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। विपक्ष ने कहा तो हमने चर्चा के लिए हां कहा। हमने कभी भी चर्चा से इनकार नहीं किया है।
थरूर बोले…विपक्ष केवल
स्पष्टता मांग रहा है…

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार से स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हम जानना चाहते हैं कि इस समझौते में आखिर है क्या। विपक्ष केवल स्पष्टता मांग रहा है। हमें नहीं पता कि डील की शर्तें क्या हैं। हमारे पास सिर्फ डोनाल्ड ट्रम्प का पोस्ट और नरेंद्र मोदी का पोस्ट है, क्या संसदीय लोकतंत्र में इतना ही काफी है? शशि थरूर ने सवाल उठाया कि क्या भारत सरकार को देश की जनता को यह नहीं बताना चाहिए कि समझौते में क्या शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प कहते हैं कि यह कृषि से जुड़ा है, तो भारतीय किसानों के लिए क्या सुरक्षा प्रावधान हैं? ट्रम्प यह भी कह रहे हैं कि यह 500 अरब डॉलर की डील है, जबकि हमारा कुल आयात बिल लगभग 700 अरब डॉलर का है तो क्या हम बाकी देशों से खरीद बंद कर दें? उन्होंने कहा कि अगर यह वाकई अच्छी खबर है तो विपक्ष भी उसका स्वागत करेगा, लेकिन पहले सरकार को पूरी जानकारी और स्पष्टता देनी चाहिए।
राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री का अभिनंदन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक में सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत-यूरोपीय संघ से हुए व्यापार समझौते के एक सप्ताह के भीतर अमेरिका से भी समझौता होने पर उनका अभिनंदन किया और बधाई दी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का भी स्वागत किया गया। संसद सत्र के दौरान होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं वरिष्ठ नेताओं सहित सत्ताधारी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने भाग लिया। इस दौरान सांसदों ने कल हुए समझौते को लेकर प्रधानमंत्री की प्रशंसा में नारे भी लगाए। राजग संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसमें नए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। साथ ही भारत-अमेरिका, भारत-यूरोप और अन्य देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए एतिहासिक समझौतों के लिए उनका अभिनंदन किया गया। आधी रात को हुए इस समझौते से देश में इस समय उत्साह का माहौल है। रिजिजू ने कहा कि भारत अबतक 39 विकसित देशों के साथ एफटीए कर चुका है। उल्लेखनीय है कि कल भारत और अमेरिका के बीच काफी समय से लंबित व्यापार समझौता हो गया। इससे भारत के समान पर लगने वाला अमेरिकी टैरिफ कम हो गया है। इसके चलते शेयर बाजार में भी काफी उछाल देखने को मिला है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply