Breaking News

वाड्रफनगर@ट्रेलर और बाइक सवार में जोरदार टक्कर बाइक सवार एक की मौत,एक घायल

Share


मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था,क्षेत्र में पसरा मातम

वाड्रफनगर ,08 मार्च 2022 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत वाड्रफनगर निवासी अशोक कुमार कुश्वाहा पिता श्री शिवकुमार कुश्वाहा के द्वारा अपने बाइक में दो व्यक्ति सवार होकर वाड्रफनगर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। कि रास्ते में बसंतपुर के घाट मे टेलर देख आपा खो बैठे और दोनों में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए ग्रामीणों के सहयोग से 108 पर कॉल कर दोनों घायल व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल वाड्रफनगर में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत अशोक कुमार कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे घायल व्यक्ति विक्रम पिता मोहर साय को जिला हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। अशोक कुमार कुशवाहा की मृत्यु होने से वाड्रफनगर में शोक का माहौल व्याप्त है।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply