नई दिल्ली,30 जनवरी 2026। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित आईसीएआई वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स कार्यक्रम में कहा कि भारत का वस्तु और सेवा निर्यात इस वर्ष भी लगातार बढ़ रहा है। ‘मुझे विश्वास है कि कड़ी मेहनत के चलते हम अपने ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।’
38.5 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का निर्यात
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में देश का वस्तु निर्यात 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, आयात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 63.55 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान देश का वस्तु निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़कर 330.29 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि देश का वस्तु और सेवा निर्यात 2025-26 में 850 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर सकता है, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 825 अरब अमेरिकी डॉलर था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur