Breaking News

नई दिल्ली@अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन 19-21 जनवरी तक लखनऊ में

Share


नई दिल्ली,18 जनवरी 2026 । 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआइपीओसी) सोमवार, 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उद्घाटन भाषण के साथ प्रारंभ होगा। 19 से 21 जनवरी तक आयोजित तीन-दिवसीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना स्वागत भाषण देंगे और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी विशिष्ट जनसमूह को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, उत्तर प्रदेश विधान परिषद् एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य तथा अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply