Breaking News

झारखंड@झारखंड के लातेहार में बड़ा सड़क हादसा…

Share


यात्रियों से भरी बस पलटी,छह की मौत,कई यात्री घायल
झारखंड,18 जनवरी 2026। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब शादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगला डारा घाटी में हुई। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।
एक व्यक्ति की स्वास्थ्य
केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एक व्यक्ति की महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बस में करीब 90 यात्री सवार थे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 से अधिक घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 32 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply