Breaking News

नई दिल्ली@बांग्लादेश ने फिर भारत से चावल आयात को दी मंजूरी,हिली लैंड

Share


पोर्ट के व्यापारियों में उत्साह
नई दिल्ली,18 जनवरी 2026। चावल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बांग्लादेश सरकार ने एक बार फिर भारत से चावल आयात को मंजूरी दे दी है। रविवार दोपहर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खाद्य मंत्रालय की ओर से नए सिरे से दो लाख मीट्रिक टन चावल आयात की अधिसूचना जारी की गई। इस खबर के सामने आते ही दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली लैंड पोर्ट के व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि, बांग्लादेश में खरीफ और रबी सीजन के दौरान धान उत्पादन में कमी के चलते घरेलू बाजार में चावल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। आपूर्ति बनाए रखने के लिए यूनुस सरकार ने पिछले साल अगस्त में पांच लाख मीट्रिक टन और नवंबर में एक लाख मीट्रिक टन चावल आयात की अनुमति दी थी। अब तीसरी बार दो लाख मीट्रिक टन चावल आयात को मंजूरी दी गई है। इसके तहत बांग्लादेश के 232 आयातक वाणिज्यिक संस्थान भारत से चावल ला सकेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply