Breaking News

नई दिल्ली@ ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार आज से शुरू हो सकता है वतन वापसी का अभियान

Share


नई दिल्ली,15 जनवरी 2026। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ईरान में मौजूदा अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उन भारतीय नागरिकों की घर वापसी की सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है जो भारत लौटने के इच्छुक हैं। ईरान में पिछले 15 दिनों से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का सिलसिला जारी है,जिसने वहां की आंतरिक स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। रिपोर्टों के अनुसार,सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति अब भयावह स्तर तक पहुंच गई है। इससे वहां रह रहे विदेशी नागरिकों,विशेषकर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply