Breaking News

बेंगलुरु@सिद्धारमैया बोले- कर्नाटक सीएम पद पर हर दिन भ्रम,राहुल गांधी स्थिति साफ करें

Share


बेंगलुरु,14 जनवरी 2026। कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के साथ मीटिंग के दौरान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मौजूदगी में लीडरशिप का मुद्दा उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक सीएम के पद को लेकर हर दिन भ्रम की स्थिति बन रही है। ऐसे में राहुल गांधी को सीएम पद की स्थिति को साफ करना चाहिए। इसी बीच बुधवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा,‘भले ही कोशिश नाकाम हो जाए, लेकिन प्रार्थना नाकाम नहीं होती।’ ऐसे में उनकी पोस्ट को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस लीडर राहुल गांधी 13 जनवरी को मैसुरु पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से अकेले में चर्चा की थी। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply