नई दिल्ली,14 जनवरी 2026। तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं जो समाज को बांटने और क्षेत्रीय पहचान को लेकर भ्रम फैलाने वाले हैं। राहुल गांधी तमिल अस्मिता के नाम पर नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, राहुल गांधी तमिलनाडु की राजनीतिक यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने बेहद ही शर्मनाक और पीड़ादायक बयान दिया,जिसका वास्तविकता से,तर्कों से और तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। वहां राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तमिल आवाज को दबाने का काम करते हैं। गुरु प्रकाश ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पिछले 11 वर्षों में जैसी संवेदनशीलता तमिल भाषा के प्रति, तमिल संस्कृति के प्रति प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई है, ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ। हमारे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब तमिल भाषा,तमिल सम्मान और तमिल अस्मिता की संवेदनशीलता भारत के सीमाओं के अंदर ही नहीं, बल्कि हर वैश्विक मंचों पर सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ मोदी जी ने तमिल अस्मिता का प्रतिनिधित्व मजबूती से करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब बिहार में जाते हैं तो जाति के नाम पर उन्माद फैलाने का प्रयास करते हैं। तमिलनाडु में जाते हैं तो तमिल अस्मिता के नाम पर नकारात्मक राजनीति करने का काम करते हैं। ये कभी जाति के नाम पर,कभी क्षेत्र के नाम पर, कभी अस्मिता के नाम पर अपनी राजनीतिक तांडव का प्रस्तुति करते रहते हैं। यहअत्यंत ही असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur