Breaking News

जोधपुर@माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं रहा,जॉब क्रिएटर रहा,समाज के दिए हुए भामाशाहों की सूची बनाएंगे तो कई पेज भर जाएंगे : अमित शाह

Share


जोधपुर,10 जनवरी 2026। जोधपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा- माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं रहा, जॉब क्रिएटर रहा है। ऐसे ही सदियों तक यह समाज देश की सेवा करता रहे। राम मंदिर पर पुस्तक लिख रहा युवक मेरे पास आया। मैंने उससे पूछा कि तुम्हारे पास क्या जानकारी है? उसने बताया कि आजादी के बाद राम मंदिर के लिए सबसे पहले प्राणों की आहूति देने वाले दोनों भाई माहेश्वरी समाज से थे। अमित शाह ने कहा कि देश के सांस्कृति पुनर्जागरण में भी माहेश्वरी समाज का योगदान बहुत बड़ा है। माहेश्वरी समाज के हाथ में तलवार भी अच्छी लगती है, तराजू भी। समाज के दिए हुए भामाशाहों की सूची बनाएंगे तो कई पेज भर जाएंगे। शनिवार को शाह पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- देश को हर क्षेत्र में सर्वप्रथम लाने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं, जिन्हें माहेश्वरी समाज कर सकता है। पहली, जो उत्पादन करते हैं तो वो करिए, लेकिन साथ में ऐसी चीजों का उत्पादन भी करें, जो भारत में नहीं बनती है। दूसरी, स्वदेशी। जितना हो सके, उतना स्वदेशी चीजों का उपयोग करें। यह तय कर लें कि मेरे देश में बनी है, उसी चीज का व्यापार करूंगा। स्वदेशी के साथ स्वभाषा का भी उपयोग करें। जब मुगलों के साथ लड़ते थे तो राजा-महाराजा के खजाने भरने का काम माहेश्वरी समाज ने किया। जब अंग्रेजों से लड़े तो महात्मा गांधी की लड़ाई का खर्च माहेश्वरी समाज के सेठों ने उठाया है।
जहां न पहुंचे रेलगाड़ी,वहां पहुंच जाए मारवाड़ी
अमित शाह ने कहा कि चाहे उत्पादन का क्षेत्र हो, चाहे टेक्नोलॉजी को अपनाना हो, माहेश्वरी समाज ने प्रगतिशील समाज का परिचय दिया है। हमारे गुजरात में कहावत है कि जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंच जाए मारवाड़ी। अमित शाह ने कहा कि जब समाज के आयोजन होते हैं तो कई प्रगतिशील लोग टीका-टिप्पणी करते हैं, मैंने ऐसी कई टिप्पणी झेली है। हमारे यहां समाजों के ऐसे महाकुंभ भारत को मजबूत करते हैं, भारत को विघटित नहीं करते। यदि हर समाज अपने गरीब भाई-बहनों की देखभाल स्वयं कर ले तो भारत से गरीबी मिट जाए। यदि हर समाज आत्मनिर्भर बन जाए तो पूरा भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा।
जयपुर में 9000 नव नियुक्त कॉन्स्टेबलों को अमित शाह ने सौंपे नियुक्ति पत्र,बोले…योग्यता से मिली नौकरी,सिफारिश नहीं
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित भव्य समारोह में 9000 नव नियुक्त कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राम-राम’ से करते हुए कहा कि आज जिन 9000 युवाओं को नियुक्ति मिली है, वह किसी सिफारिश से नहीं बल्कि पूरी तरह योग्यता और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य तभी प्रगति कर सकता है, जब वहां नियुक्तियां निष्पक्ष और पारदर्शिता से हों। अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को भरोसेमंद बनाया है और पेपर लीक जैसी समस्याओं से युवाओं को निजात दिलाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चले आ रहे पेपर लीक के सिलसिले को समाप्त कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। शाह ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से चयनित पुलिसकर्मी ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने रतन नगर पुलिस थाना को सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना का पुरस्कार मिलने का उल्लेख करते हुए राजस्थान पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ राजस्थान पुलिस देश के लिए एक आदर्श बन रही है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नव नियुक्त कॉन्स्टेबल उपस्थित रहे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply