Breaking News

नई दिल्ली@अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा फैसला

Share


सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
नई दिल्ली,09 जनवरी 2026। उत्तराखंड के बहुचर्चित और हृदयविदारक अंकिता भंडारी हत्याकांड में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता के बढ़ते आक्रोश और अंकिता के परिजनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की संस्तुति दे दी है। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति और न्याय प्रक्रिया में नई हलचल पैदा हो गई है। विशेष रूप से उस ‘वीवीआईपी’ के नाम का खुलासा होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिसे लेकर लंबे समय से रहस्य बना हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में अंकिता के माता-पिता ने उनसे मुलाकात की थी। अपनी बेटी के खोने का गम झेल रहे परिजनों ने भावुक होते हुए सीएम से अनुरोध किया था कि न्याय की पारदर्शिता के लिए मामले की फाइल सीबीआई को सौंपी जाए।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply