Breaking News

झारखंड@झारखंडःशराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई…केडिया डिस्टलरी का मालिक नवीन गोवा से गिरफ्तार

Share


झारखंड,08 जनवरी 2026। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों ने अब सबसे अहम कड़ी को पकड़ लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे केडिया डिस्टलरी के मालिक नवीन केडिया को झारखंड एसीबी/ ईओडब्ल्यू की टीम ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जांच टीम रांची रवाना हो गई है,जहां उससे घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि इस मामले में आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, झारखंड में देशी शराब की सप्लाई का जिम्मा नवीन केडिया के पास था। आरोप है कि इसी सप्लाई व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं, जिससे राज्य सरकार को करीब 136 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। एसीबी की जांच में यह भी सामने आया है कि शराब सप्लाई से जुड़े हर कार्टून पर 300 से 600 रुपए तक का कमीशन तय था, जो कथित तौर पर तत्कालीन अधिकारियों विनय चौबे और अरुणपति त्रिपाठी तक पहुंचाया जाता था। नवीन केडिया को इससे पहले पूछताछ के लिए तलब किया गया था, लेकिन वह जांच से बचता रहा। गिरफ्तारी की आशंका के चलते उसने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी,जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply