Breaking News

पटना@पटना हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश,न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Share


पटना, 07 जनवरी 2026। पटना उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू पटना उच्च न्यायालय के 47वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। शपथग्रहण के बाद न्यायमूर्ति साहू ने औपचारिक रूप से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी.बी. बजंथ्री के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी ग्रहण की। इससे पहले पटना उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सुधीर सिंह कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व निभा रहे थे। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार,जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी सहित पटना उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश,वरिष्ठ अधिवक्ता,प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply