Breaking News

नई दिल्ली@सोनिया गांधी तबीयत खराब होने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती,स्वास्थ्य स्थिर

Share


नई दिल्ली,06 जनवरी 2026। कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उन्हें चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है। सर गंगा राम अस्पताल ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि जांच में पाया गया कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रॉन्कियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। एहतियातन उन्हें आगे की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल ने बताया कि उनकी स्थिति बिल्कुल स्थिर है और वह उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाओं से इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी छुट्टी का निर्णय उनके स्वास्थ्य में प्रगति को देखते हुए एक-दो दिन में लिया जाएगा।


Share

Check Also

हैदराबाद@बाप रे! अपार्टमेंट की छठी मंजिल से नीचे कूदी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साथ में थी 6 महीने की बच्ची

Share हैदराबाद,13 जून 2026। हैदराबाद के मियापुर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला …

Leave a Reply