Breaking News

नई दिल्ली@कर्नाटक में सबसे अधिक समय तकमुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकॉर्ड

Share

नई दिल्ली,06 जनवरी 2026। आज कर्नाटक की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सिद्धारमैया ने राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले देवराज अरसू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए 6 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है,क्योंकि उन्होंने राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। सिद्धारमैया अब तक 7 वर्ष और 239 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने देवराज अरसू के 2,789 दिनों के मुख्यमंत्री कार्यकाल के रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिद्धारमैया अब राजनीतिक हलकों में ‘दखले रामैया’ के नाम से जाने जानें लगे हैं।
पहली बार 2013 में बने थे मुख्यमंत्री : कांग्रेस पार्टी के सशक्त नेता सिद्धारमैया अपनी राजनीतिक सूझबूझ और जनसमर्थन के बल पर नेतृत्व के शिखर पर पहुंचे हैं। सिद्धारमैया ने पहली बार 2013 में मुख्यमंत्री का पद संभाला और 2013 से 2018 तक पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। अपने पहले कार्यकाल के दौरान सिद्धारमैया ने 1,829 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट बहुमत से जीत के बाद सिद्धारमैया ने 20 मई, 2023 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आज उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में सबसे लंबे कार्यकाल का देवराज अरसू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस बीच, सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश करने में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने अब तक कुल 16 बजट पेश किए हैं,जिससे वे कर्नाटक के इतिहास में सबसे अधिक बजट पेश करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सिद्धारमैया के राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक दल से हुई। बाद में वे जनता दल में शामिल हो गए और राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे।
रिकॉर्ड तोड़ने के लिए राजनीति नहीं की : सिद्धारमैया
समाज में आज भी असमानता मौजूद है और जब तक यह समाप्त नहीं होती तथा सभी को समान न्याय नहीं मिलता,तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह बात मंगलवार को मैसूरु स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अरसू के शासनकाल के रिकॉर्ड की बराबरी करने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कभी रिकॉर्ड तोड़ने के उद्देश्य से राजनीति नहीं की। यह रिकॉर्ड संयोगवश बना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें यह जानकारी तक नहीं थी कि देवराज अरसू ने कितने वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया था। यह सब जनता के आशीर्वाद और समर्थन से संभव हो पाया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply