Breaking News

कोलकाता@टेबल पर नोटों का ढेर,सामने बैठे टीएमसी नेता,कैश से भरा थैला लेकर पहुंचा शख्स

Share


भाजपा बोली…तृणमूल कांग्रेस बंगाल को लूट रही
कोलकाता,05 जनवरी 2025। पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप पर विवाद हो गया है। एक टेबल पर नोटों का ढेर दिख रहा है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेसनेता बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने टेबल के दूसरी तरफ 4-5 लोग बैठे हैं। वीडियो में दिख रहे टीएमसी नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल हैं। वे नॉर्थ 24 परगना जिले की बारासात-1 पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हैं। वीडियो में उनके साथ स्थानीय बिजनेसमैन रकीबुल इस्लाम बैठे हैं। क्लिप में टीएमसीनेता फोन पर बंगाली भाषा में किसी से बात करते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ से एक व्यक्ति की आवाज आती है। वह टीएमसीनेता से पूछता है- खरीदारी कैश में होगी या फाइनेंस पर। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति नायलॉन बैग (थैला) लेकर आता है और टेबल पर रख देता है। उस थैले में भी नोटों के बंडल हैं। टीएमसीनेता मंडल थैला अपने पास रख लेते हैं। वीडियो के सामने आने के बाद टीएमसीपर अवैध नकद लेनदेन के आरोप लग रहे हैं। भाजपा ने टीएमसीनेता के खिलाफ जांच की मांग की। भाजपा नेता तुषार कांति घोष ने 4 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह 2022 का वीडियो है। तुषार घोष ने एक्स पर लिखा- अमित शाह कैसे कह सकते हैं कि बंगाल गरीब है?


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply