नई दिल्ली,04 जनवरी 2026। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) की दो दिवसीय नेशनल सेमिनार ‘एयरोनॉटिक्स 2047’ रविवार को बेंगलुरु के सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स में शुरू हुई। सेमिनार के उद्घाटन संबोधन में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक बार फिर स्वदेशी हथियारों की समय पर आपूर्ति करने पर जोर दिया है। उन्होंने एडीए को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस की उड़ान के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और आज के लगातार बदलते समय में वायु सेना को ऑपरेशनली तैयार रखने के लिए कहा। इस मौके पर डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर जोर दिया, जिससे विकसित भारत क्2047 का विजन पूरा हो सके। सेमिनार में आधुनिक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी के अलग-अलग पहलुओं का अन्वेषण करना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur