चेन्नई,04 जनवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे साफ दिख रहा है कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये बातें रविवार को तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की यात्रा के समापन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने इससे पहले रैली में आए लोगों से कहा कि मैं माफी चाहता हूं कि तमिल में नहीं बोल पा रहा। शाह ने आगे कहा- मैं तमिलनाडु की पवित्र भूमि को प्रणाम करके अपना भाषण शुरू करता हूं। आने वाले चुनावों में, भाजपा AIADMK और हमारी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस और DMK को आखिरी टक्कर देने के लिए एक मजबूत गठबंधन बनाने जा रही है। ष्ठरू्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। 2024 और 2025 भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत के साल थे। 2026 में, तमिलनाडु और बंगाल में एनडीए सरकार को भारी बहुमत से बनाना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur