Breaking News

बिलासपुर@खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

Share


चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक
बिलासपुर,04 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। रायपुर में वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाडि़यों का चयन होगा। जबकि तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की मेजबानी में हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल 7 खेल शामिल किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयन ट्रायल में केवल छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
आयु सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं : महिला-पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। खेल और युवा कल्याण विभाग ने सभी खिलाडि़यों से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाने का निर्देश दिया है।
रायपुर और बिलासपुर में इन खेलों के ट्रायल : रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से वेट-लिफ्टिंग और 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से कुश्ती के ट्रायल होंगे। फुटबॉल के ट्रायल 7 और 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से यहीं आयोजित किए जाएंगे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर में हॉकी खिलाडि़यों के ट्रायल 7 और 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से होंगे। बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर, बिलासपुर में 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से तैराकी खिलाडि़यों का चयन ट्रायल होगा।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply