Breaking News

श्रीगंगानगर@श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन ड्रग्स गिराते समय क्रैश, 4.88 किलो हेरोइन बरामद

Share


ड्रोन के माध्यम से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन भेजी,तीन गिरफ्तार

श्रीगंगानगर,02 जनवरी 2026। पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल बॉर्डर के जरिए ड्रोन से की जा रही नशे की तस्करी का एक बड़ा मामला श्रीगंगानगर जिले में सामने आया है। नए साल की रात एक जनवरी को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन भारत भेजी, लेकिन ड्रग्स गिराते समय ड्रोन क्रैश हो गया। रावला थाना पुलिस ने मौके से 4.88 किलो हेरोइन, एक ड्रोन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान ने शुक्रवार को घड़साना पुलिस थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि हेरोइन की खेप सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। जिस स्थान पर हेरोइन गिराई गई, वहीं ड्रोन भी तकनीकी कारणों से क्रैश हो गया। रावला थाना पुलिस एक जनवरी की रात गश्त पर थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply