Breaking News

नई दिल्ली@अब पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी

Share

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन इसी माह…
  • अश्विनी वैष्णव बोले…बुलेट ट्रेन
  • अगले साल 15 अगस्त को शुरू


नई दिल्ली,01 जनवरी 2026। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया 2,300 तय किया गया है। वहीं सेकेंड एसी का किराया 3,000 होगा। फर्स्ट एसी का किराया करीब 3,600 प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा,इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका। उधर बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने कहा कि यह 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक चलाई जाएगी।
रात के सफर में मिलेगी वर्ल्ड-क्लास सुविधा
रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए डिजाइन की गई है। यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो प्रीमियम यात्रा को और सुगम बनाएगी।
15 अगस्त 2027 को
चलेगी पहली बुलेट ट्रेन

वंदे भारत के साथ-साथ रेल मंत्री ने देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 को भारत को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। वैष्णव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी।’
पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा
प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर रेल मंत्री ने बताया कि पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम की बारीकी से जांच की और वहां मौजूद इंजीनियरों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
रेलमंत्री बोले…पीएम जल्द
ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे…

रेलमंत्री वैष्णव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी जल्द ही पहली स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, लंबे समय से नई जनरेशन की ट्रेनों की मांग हो रही थी। वंदे भारत चेयर कार ने भारतीय रेलवे में एक नए युग की शुरुआत की। लोगों को यह बहुत पसंद आने लगी। देश के कोने-कोने से वंदे भारत ट्रेनें चलाने की मांग हो रही है। वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। वैष्णव ने बताया कि आमतौर पर, गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 के बीच होता है। कभी-कभी 10,000 तक भी पहुंच जाता है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड ्रष्ट का किराया 2,300 रखा गया है।


Share

Check Also

वडोदरा@वडोदरा के वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल का निधन,8 बार रहे विधायक

Share वडोदरा,02 जून 2026। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता …

Leave a Reply