Breaking News

अम्बिकापुर@अधिकारी कर्मचारी संगठनों की तीन दिवसीय हड़ताल समाप्त

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी संघों का तीन दिनों से चल रहा हड़ताल अब खत्म हो गया है। यह हड़ताल अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले महंगाई भत्ता, वेतनमान, और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही थी। हड़ताल के कारण सरकारी कामकाज में रुकावट आई थी,लेकिन अब कर्मचारी और अधिकारी नए साल के बाद अपने काम पर लौटेंगे और रुकी हुई फाइलों पर तेजी से काम किया जाएगा। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से हड़ताल के दौरान कोई भी बातचीत नहीं की गई, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हालांकि, हड़ताल समाप्त करने का फैसला संगठन ने खुद लिया है। हड़ताल के अंतिम दिन, अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में एक रैली निकाली और वहां प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनकी मांगों का उल्लेख किया गया। सरकार और कर्मचारी संघों के बीच संवाद की कमी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए गए, और फेडरेशन ने भविष्य में अपनी मांगों को लेकर और सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply