Breaking News

बलरामपुर@भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कांग्रेसियों के बीच राजीव भवन में तिरंगा फहराया

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,29 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिला मुख्यालय के राजीव भवन भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के मुख्य अतिथि में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि हरिहर यादव को सलामी देकर वंदे मातरम गीत गाकर तिरंगे को सलामी देकर तिरंगा फहरवाया गया, झण्डा फहराने पश्चात झंडा गीत एवं राष्ट्रगान गीत गाकर कांग्रेस के पुरोधाओ के नारे के साथ साथ वंदे मातरम भारत माता के लगाए गए।
झंडा फहराने पश्चात बैठक रखकर विभिनय मुद्दों पर चर्चा कर की : चर्चा के दौरान सर्व प्रथम आयोजित कार्यक्रम में। के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, त्याग, संघर्ष और जनसेवा की परंपरा को स्मरण करने को कहा गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ, यूआ, महिला कार्यकर्ता, सेवा दल ने संबोधन कर बूथ स्तर तक के कार्य कर्ताओं सम्मान को लेकर बात कही गई साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प किया, लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष लाल साय मिंज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज संभाग से हमारे पास एक भी विधायक नहीं होने के कारण अपने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में हो रहे भ्रष्टाचार को विधान सभा तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पूर्व में राजपुर ब्लाक में तत्कालीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष के निर्देश में ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मठ कार्यकर्ताओं को शासन के विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व बनाकर पंचायतों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाती थी, जिससे अफसर शाही हावी नहीं होती थी, चर्चा के माध्यम से सम्माननीय जिला अध्यक्ष हरिहर यादव जी से आग्रह करता हूं हम सब हम नेता परम् आदरणीय महाराजा साहब टी एस सिंह देव जी तक हमारी बातों को पहुंचाकर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनकर विभिन्न विभागों का प्रतिनिधि बनाया जय जिससे ग्राम पंचायतों में हो रहे अनियमिताओं को माननीय नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से विधान सभा सत्र के दौरान मुद्दों को उठाया जा सके। सम्मानित जिला अध्यक्ष कुसमी ब्लाक अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व में वक्ताओं के द्वारा दिए बातों विचारों से सहमत हु बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाना होगा होगा भाजपा से ही लड़ाई नहीं है उनके सिस्टम से भी लड़ाई लड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने अपने उद्बोधन में सभी वक्ताओं की बातों को लेकर कहा कि बूथ अस्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा साथ ही सरकार को लेकर कहा कि जिस तरह से आज देश में सरकार चल रही है इससे प्रतीत हो रहा है कि देश अघोषसीत आपातकाल की तेरा सरकार चल रहा है आने वाले समय में हम सभी मिलकर सरकार और सरकार के सिस्टम से मुखर होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है आज मैं देखता हूं कि जो यहां आए हैं वह सच्चे कांग्रेसी हैं कांग्रेस के विचारधारा से सहमत है और जो फूल छाप कांग्रेसी बनकर रंग सियार की तरह कार्य कर पार्टी को दीमक की तरह खाने के प्रयास में लगे थे वह पार्टी से बाहर जा चुके हैं। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित बलरामपुर जिले के अध्यक्ष हरिहर यादव,जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, लाल साय मिंज, हरीश मिश्रा, जिले के समस्त ब्लाक से आय ब्लाक अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ता वगैरह के साथ साथ कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र भगत, सेवा दल सहित जिले के सभी प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply