Breaking News

विशाखापट्टनम@आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग,एक की मौत

Share


यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, 2 एसी कोच जले
विशाखापट्टनम,29 दिसम्बर 2025। विशाखापट्टनम से करीब 66किलोमीटर दूर येलमंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की खबर मिली। उस वक्त ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में येलमंचिली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। जब ट्रेन में आग लगी, तो दोनों कोच में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस को बी1 कोच से एक शव मिला। मरने वाले की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। जले हुए कोच अलग करके ट्रेन को एर्नाकुलम रवाना कर दिया गया। यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के बी1 कोच में आग लगी, फिर आग बी2 कोच में फैल गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और ट्रेन से बाहर भागे। ट्रेन के दोनों कोच जल गए हैं, इसमें यात्रियों का सामान भी जल गया। एसी कोच पूरी तरह बिजली पर चलता है, इसलिए वायर कटने, लूज कनेक्शन या वायरिंग के पुराने हो जाने पर शॉट सर्किट हो सकता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply