मुर्शिदाबाद,28 दिसम्बर 2025 । टीएमसी से निकाले गए विधायक नेता हुमायूं कबीर के बेटे को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) पर पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है। रविवार को जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की। घटना हुमायूं कबीर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे। वहीं, बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि टीएमसी के इशारे पर हमें निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद शाक्तिपुर इलाके में उनके घर को पुलिस ने घेर लिया। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर को इस तरह के घटिया बहाने से घेरना गलत है। कबीर ने कहा कि घटना के वक्त वे घर से बाहर थे। बेटे ने घर के पुलिसकर्मी के आने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने नाराज होकर बेटे पर झूठे आरोप लगाए। अवैध तरीके से हिरासत में लिया। मेरे बेटे को तत्काल छोड़ा जाए। नहीं तो 1 जनवरी को मुर्शिदाबाद एसपी ऑफिस का घेराब किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur