नई दिल्ली,27 दिसम्बर 2025। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कहा कि बैठक में तय हुआ है कि मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन होगा। ये सिर्फ योजना नहीं थी। मनरेगा राइट वेस्ड कॉन्सेप्ट था। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी। ये राइट वेस्ड कॉन्सेप्ट था। करोड़ों लोगों को मिनिमम कमाई मिलती थी। मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है। राज्यों के स्ट्रक्चर पर भी हमला है। ये जो पैसा लिया जा रहा है, वो राज्यों से छीनकर केंद्र सरकार ले रहा है। इससे देश के गरीबों को कष्ट पहुंचेगा। ये फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है। कैबिनेट, राज्यों से बिना पूछे ही ये फैसला लिया गया है। आज के हालत क्या हैं,इससे आपको इसका पता चल रहा है। मोदी वन मैन शो चल रहे है,मोदी जी जो करना चाहते हैं करते हैं। उसका पूरा फायदा 2-3 अरबपतियों को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों को नुकसान हो रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur