हमने 370 की दीवार गिराई,आजादी के बाद सभी उपलब्धियां एक ही परिवार के नाम होती थीं : पीएम मोदी
लखनऊ,25 दिसम्बर 2025। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा…हमारी सरकार ने आर्टिकल 370 की दीवार गिराई। पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं,आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। आजादी के बाद सभी उपलब्धियां एक ही परिवार के नाम होती थीं। भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। मोदी ने ये भी कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया,वहां उनकी प्रतिमा है। कोई नहीं भूल सकता है कि अंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। दिल्ली के शाही परिवार ने इसे मिटाने का प्रयास किया। यहां सपा ने भी ऐसा किया,लेकिन भाजपा ने इसे मिटने नहीं दिया। पीएम मोदी बोले…11 सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना पीएम मोदी ने कहा…भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे,वो इस बात से खुश होंगे। 11 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन 21 वीं सदी के भारत की मजबूती है। उनके समय में ही गांव-गावं तक सड़कें पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। स्वर्णिम चतुर्भूज अभियान भी शुरू हुआ। आज 8 लाख किमी सड़कें गांवों में बनकर तैयार है। हमारा यूपी एक्सप्रेस-वे के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। अटलजी ने मेट्रो की शुरुआत की। आज मेट्रो लाखों लोगों का जीवन आसान बना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- सपा ने आंबेडकर
की विरासत मिटाने का प्रयास किया
पीएम मोदी ने कहा- तीनों महापुरुषों के प्रेरणा और विजनरी कार्य विकसित भारत के आधार हैं। प्रतिमाएं हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं। हमें यह नहीं भूलना है कि भारत में हर कार्य को एक ही परिवार से जोड़ने की प्रवृत्ति पनपी। पहले एक ही परिवार का गौरवगान होता था। उनकी ही मूर्तियां। यही सब चला। भाजपा ने एक परिवार की बंधक बनी इस प्रवृत्ति से देश को बाहर निकाला। भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया, वहां उनकी प्रतिमा। कोई नहीं भूल सकता है कि आंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया।
पीएम मोदी ने कहा…बीमा योजना से 55 करोड़ लोग जुड़े,25 हजार करोड़ क्लेम लिया…
पीएम मोदी ने कहा…2014 से पहले 25 करोड़ साथी सरकार की योजनाओं के दायरे में थे। आज 95 करोड़ साथी इस सुरक्षा कवच के दायरे में हैं। यूपी में बड़ी संख्या में इन योजनाओं का लाभ मिला है। जैसे खाते सिर्फ कुछ ही लोगों के पास होते हैं। वैसे बीमा भी कुछ ही संपन्न लोगों के पास था। हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आज सरकार की स्कीम से 25 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। दुर्घटना के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इससे 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। ये लोग पहले बीमा के बारे में सोच नहीं पाते थे। इन योजनाओं से करीब 25000 करोड़ का क्लेम पहुंचा है। यानी संकट के समय ये पैसा गरीब परिवारों के काम आया है। आज अटलजी का जन्मदिन है। यह सुशासन का भी दिन भी है। लंबे समय तक देश में ही गरीबी हटाओ जैसे के नारे को ही सुशासन मान लिया गया था। लेकिन अटलजी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतरा। आज डिजिटल की इतनी चर्चा होती है। इसकी नींव उन्होंने ही तैयार की थी।
राजनाथ बोले…अब भारत
की आवाज पूरी दुनिया सुनती है…
राजनाथ सिंह ने कहा…आज महंगाई दर 1 प्रतिशत से नीचे है। भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से आगे है। पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। आज ये हैसियत भारत की दुनिया में बनी है। हमारे पीएम ने एक बहुत बड़ा काम गांव के लिए किया है। गरीबों व किसानों के लिए किया है। मनरेगा में धांधली थी। विकसित भारत जी रामजी नाम से नया विधेयक संसद में पारित किया है। अब 100 की बजाय 125 दिनों का काम मिलेगा। स्थाई काम गांवों में होगा।
योगी ने कहा…हमारी सरकार अंत्योदय पर काम कर रही है…
सीएम योगी ने कहा…आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र देश में एक देश,एक विधान,एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष किया था। भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार पर हमारी सरकार काम कर रही है। अटल जी के सपने को मूर्त रूप देने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। आधुनिक भारत के शिल्पकार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन लखनऊ की धरती पर हुआ है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेई जी की मूर्ति का लोकापर्ण पीएम के करकमलों से हुआ है। इन मूर्तियों के साथ भव्य म्यूजियम का भी उद्घाटन होने जा रहा है। पीएम की प्रेरणा से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं तो कहीं न कहीं हम सबके प्ररेणा के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी का मार्गदर्शन रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur