हरिद्वार,24 दिसम्बर 2025। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना उस समय हुई,जब रुड़की जेल में बंद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को कड़ी सुरक्षा में लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस का काफिला लक्सर फ्लाईओवर के पास पहुंचा,वहां पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलाबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों की फायरिंग में कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं फायरिंग की चपेट में आने से पुलिस काफिले में शामिल दो कांस्टेबल भी जख्मी हो गए। घटना के वक्त स्पेशल वन पुलिस बल अपराधी को सुरक्षा में कोर्ट ले जा रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur