Breaking News

लखनऊ@लखनऊ कोर्ट ने राहुल,सोनिया-प्रियंका को भेजा नोटिस

Share


5 जनवरी तक देना होगा जवाब,कांग्रेस नेता पर लगा है राष्ट्रद्रोह का आरोप

लखनऊ,24 दिसम्बर 2025। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे को लखनऊ की रूक्क/रूरु्र कोर्ट ने नोटिस जारी किया। राहुल के एक बयान पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। बुधवार को इसकी सुनवाई पर कोर्ट ने कहा- विवादित बयान को लेकर राहुल, सोनिया, प्रियंका और खड़गे 5 जनवरी 2026 को जवाब दाखिल करें। मामला दर्ज कराने वाले वकील नृपेन्द्र पांडेय ने कोर्ट को बताया- 15 जनवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के नवनिर्मित मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन था। उस समय राहुल ने कहा था- वी आर नाउ फाइटिंग द बीजेपी,द आरएसएस एंड द इंडियन स्टेट इटसेल्फ । दावा है कि यह बयान भारत राष्ट्र और उसकी संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है, जिसे जानबूझकर और सोच-समझकर दिया गया है। राहुल के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की मांग की गई है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply