Breaking News

ढाका@नौकरी से निकालो,वरना दफ्तर में आग लगा देंगे,बांग्लादेश में मीडिया चैनल को धमकी

Share

ढाका,24 दिसम्बर 2024। बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद उपजे हिंसा के बीच स्वतंत्र मीडिया पर हमले और धमकियां जारी हैं। हाल ही में प्रोथोम आलो और द डेली स्टार के कार्यालयों में आगजनी के बाद अब प्राइवेट टीवी चैनल ग्लोबल टीवी बांग्लादेश को धमकी मिली है। 21 दिसंबर को कुछ युवकों का समूह चैनल के तेजगांव स्थित ऑफिस पहुंचा और न्यूज हेड नाजनीन मुन्नी को नौकरी से हटाने की मांग की। युवकों ने खुद को एंटी-डिस्कि्रमिनेशन स्टूडेंट मूवमेंट के सदस्य बताया और चेतावनी दी कि यदि मुन्नी को नहीं हटाया गया तो ऑफिस को प्रोथोम आलो व द डेली स्टार की तरह आग लगा दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नाजनीन मुन्नी अवामी लीग समर्थक हैं और हादी की मौत की कवरेज पर्याप्त नहीं की गई। चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अहमद हुसैन ने धमकी की पुष्टि की, लेकिन मुन्नी को हटाने से इनकार कर दिया। नाजनीन मुन्नी ने फेसबुक पोस्ट में घटना का विवरण साझा किया। उन्होंने लिखा कि 7-8 लोग आए और कहा, ‘अगर मैं नौकरी नहीं छोड़ती तो ऑफिस जला देंगे।’


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply