नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2025। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में भारत ने व्यापक आर्थिक सुधारों के जरिए अभूतपूर्व परिवर्तन का अनुभव किया है और आज देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ-साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उपराष्ट्रपति बुधवार को उपराष्ट्रपति निवास में सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ के विमोचन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, सशक्त नेतृत्व और परिवर्तनकारी आर्थिक नीतियों का सशक्त दस्तावेज है। राधाकृष्णन ने कहा कि बीते दस वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक मजबूती हासिल की है, बल्कि राष्ट्रीय आत्मविश्वास भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दिवाला एवं शोधन अक्षमता कानून, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी बैंकिंग व्यवस्था जैसे संरचनात्मक सुधार दशकों पुरानी अक्षमताओं और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur